Samastipur

समस्तीपुर में विश्वकर्मा पूजा पर बार-बाला का डांस और बंदूक की नुमाइश, अब पुलिस का ऐक्शन; वार्ड सदस्य समेत दो हिरासत में 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्वकर्मा पूजा के दौरान बार-बालाओं के डांस प्रोग्राम में पिस्तौल लहरा कर एक युवक का झूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ऐक्शन मोड में है। इस मामले में पुलिस ने वार्ड सदस्य समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पिस्तौल लहराते हुए झूमने वाला युवक अभी फरार है। पुलिस उसके मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विदित हो कि दलसिंहसराय के मोख्तियारपुर सलखनी के वार्ड संख्या-12 में टेंट संचालक सुबोध राम ने सुमित राम के घर के पास पर विश्वकर्मा पूजा किया गया। जहां मंगलवार रात बार बाला के डांस प्रोग्राम का आयोजन हुआ था।

इसमें मंच के नीचे युवकों की टोली बार बालाओं के नृत्य पर झूम रही थी। उसी बीच एक युवक पिस्तौल लहराते हुए ठुमके लगा रहा था। बाद में दूसरा युवक भी पिस्तौल लेकर डांस करने लगा। इसका मंच पर से वीडियो बनाया गया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार रात वार्ड संख्या-13 के वार्ड सदस्य प्रवीण कुमार के साथ ही कट्टा लहराकर थिरक रहे युवक के मामा को पकड़कर थाने में लाया।

बताया गया है कि वार्ड सदस्य ने ही मंच पर से वीडियो बनाया था जिससे पुलिस ने उसे पकड़ा है। दोनों युवक वार्ड संख्या-13 के रहनेवाले बताए गए हैं। दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में वार्ड सदस्य समेत दो लोगों को पूछताछ के लिये थाना लाया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में हाथ में पिस्तौल लेकर डांस कर रहे दोनों युवको की पहचान कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, 42 करोड़ के हथियार मंजूर; पुणे से आएंगी 1.20 लाख गोलियां

बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

10 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

15 घंटे ago