Bihar

पटना में RJD ऑफिस के बाहर नेताओं का चालान; ट्रैफिक SP ने MLA, MLC को भी नहीं छोड़ा, कहा- कानून सबके लिये बराबर

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कई नेताओं पर पटना ट्रैफिक एसपी ने गुरुवार को कार्रवाई कर दी। पार्टी ऑफिस के बाहर नो पार्किंग जोन में पार्क की गई गाड़ियों का पुलिस ने चालान काट दिया। इनमें कई ऐसे नेता भी शामिल हैं जो विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य हैं। पटना के नये ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने सबका चालान काट दिया। इससे पुलिस के इस एक्शन से पार्टी के कई बड़े नेता रोष में आ आ गए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसका विरोध किया। कार्रवाई के वक्त तेजस्वी यादव ऑफिस में मौजूद थे।

गुरुवार को राजद के वीरचंद पटेल पथ स्थित कार्यालय में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में सदसस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इसे सफल बनाने और पार्टी की सदस्यता लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंचे। इस दौरान पार्टी ऑफिस के पास गाड़ियों का काफिला लग गया। ऑफिस के बाहर गाड़ियां खड़ी करके राजद नेता अंदर चले गए। गाड़ियों की संख्या अधिक होने की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही पटना के नये ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और नो पार्किंग जोन में बेततरतीव खड़ी गाड़ियों का चालान काटने का निर्देश जारी कर दिया। इस दौरान कई वीआईपी की गाड़ियों का भी चालान कट गया। पुलिस के इस एक्शन से पार्टी ऑफिस में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसपी ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है। कोई भी गलत तरीके से गाड़ी पार्क करेगा उसका चालान कटेगा ही। वीरचंद पटेल पथ काफी महत्वपूर्ण सड़क है। यह फोर लेन रोड है लेकिन गलत तरीके से गाड़ी पार्क कर दिए जाने के कारण टू लेन में बदल जाता है। इससे जाम लगता है और आम जनों को काफी काठिनाई होती है।उन्होंने बताया कि 15-20 गाड़ियों का चालान काटा गया। कार्रवाई के बाद चेतावनी दी कि गलत तरीके से गाड़ी पार्क की गई तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लोगों के कंप्लेन या उनकी परेशानी को देखते हुए कार्रवाई करती है।

पुलिस की कार्रवाई का राजद ने विरोध किया। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी और मुख्यमंत्री के इशारे पर राजद नेताओं का का चालान काटा गया है। बीजेपी और जेडीयू के दफ्तर के बाहर भी गाड़ियां लगी रहती हैं। लेकिन वहां कार्रवाई नहीं होती। प्रशासन को समानता के भाव के काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब उन पार्टियों के दफ्तर में कार्यक्रम होगा तो राजद हर दिन वीडियो जारी करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago