Samastipur

‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन के तहत भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन के तहत गुरुवार को भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने बैंड-बाजे की धुन पर नगर में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। स्वच्छता रैली को नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्ज्वल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरु होकर कर्पुरी सभागार व सर्किट हाउस से नगर के विभिन्न वार्डो से होते हुए पटेल गोलंबर में सभा परिवर्तित हो गई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न स्कूल मध्य विद्यालय गांधी पार्क, मध्य विद्यालय जितवारपुर, यू.एम.एस गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी के बच्चों ने नगर में स्वच्छता रैली के जरिए स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया।

मौके पर नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्ज्वल के कहा कि तन की स्वच्छता के साथ-साथ मन की स्वच्छता भी जरूरी है तभी हम सम्पूर्ण स्वच्छ हो पायेंगे। उन्होनें कहा कि नगर निगम प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शहर को साफ सुथरा बनाने रखने का संदेश दे रही है। कहा कि स्वच्छता ही सेवा कैंपेन की शुरुआत 17 सितंबर से शुरू हैं। गुरुवार को कैम्पेन के तीसरे दिन भारत स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें जनमानस व नगर वासियों को शहर को साफ सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया।

उन्होने कहा कि इस अभियान के जरिए निगम के सभी वार्डो में चिन्हित सीटीयू की साफ सफाई कर वहां पौधा रोपन कराया जाएगा। साथ ही साथ सफाई मित्र की सुरक्षा हेतू शिविर का आयोजन एंव स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी किया जाएगा। रैली में नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार व स्नेहलता, भारत स्काउट एंड गाइड के संगठन आयुक्त चितरंजन शर्मा, सचिव दुर्गा प्रसाद, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, सुमित कुमार सहित स्काउट गाइड के सैकड़ो छात्रों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago