Samastipur

शिक्षक फर्जीवाड़ा : विभूतिपुर के सभी BPSC शिक्षकों का विवरण ADM ने दो दिनों में मांगा, सभी HM को भेजा पत्र 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बीपीएससी टीआरई-1 व टीआरई-2 में शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा मामले की जांच में जुटी समस्तीपुर जिला प्रशासन की टीम ने विभूतिपुर प्रखंड के सभी प्राथमिक , माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के एचएम से टीआरई-1 और टीआरई-2 में बहाल सभी शिक्षकों का विवरण दो दिनों के भीतर मांगा है। इस संबंध में अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार ने सभी स्कूलों के एचएम को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार, स्कूलों के एचएम को स्कूल में योगदान देने वाले शिक्षकों के योगदान से सबंधित सभी कागजात मुहैया कराने का आदेश दिया गया है। ताकि जांच प्रक्रिया पूरी करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो और जांच जल्द से जल्द पूरी की जा सके।

अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) ने बताया कि अध्यापकों से संबंधित वांछित सूचना दो दिनों के अंदर समस्तीपुर शिक्षा भवन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अवांछनीय रहेगी। ससमय वांछित सूचना उपलब्ध नहीं करने की स्थिति में यह माना जाएगा कि फर्जीवाड़े में संबंधित प्रधानाध्यापकों की भूमिका भी शामिल है। शिक्षकों से बीपीएससी क्रमांक, उनका नाम, विद्यालय का नाम, विद्यालय में योगदान की तिथि, उनकी आईडी, प्राण नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, विद्यालय प्रधान का मोबाइल नंबर समेत योगदान संबंधित सभी कागजातों की मांग की है। कागजात जमा नहीं करने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago