Samastipur

किशोरों में सकारात्मक सोच विकसित कर उसके आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने में सेल्फ स्टीम सहायक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर व यूनिसेफ के तत्वावधान में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डायट पूसा में सेल्फ स्टीम प्रशिक्षण के आठवें दिन वारिसनगर व पटोरी प्रखंड के नामित कक्षा 6 और 8 के शिक्षक शिक्षिकाओं को छात्रों में जीवन कौशल को निखारने के साथ-साथ बॉडी इमेज की सकारात्मक सोच विकसित करने की जानकारी दी गई। शुक्रवार को यूनिसेफ के राज्य सलाहकार मुजतबा हुसैन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से आत्म सम्मान प्रशिक्षण से संबंधित फीडबैक लिया और इसका अवलोकन किया।

प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुए श्रीमति हुसैन ने कहा कि किशोरों के जीवन कौशल को निखारने और उनमें बॉडी इमेज की सकारात्मक सोच आगे के लिए उनके आंतरिक गुण की सराहना करनी चाहिए ना कि किसी के इमेज से उसकी तुलना। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण किशोरावस्था के बच्चे को मीडिया के प्रति नकारात्मक आकर्षण को रोकने व आत्म सम्मान को बढ़ावा देने में कारगर होगा। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी मयूराक्षी मृणाल ने कहा कि सेल्फ स्टीम प्रशिक्षण समाज की रूढ़िवादी सोंच व किशोरावस्था में होने वाले नकारात्मक आकर्षण को समाप्त करेगा।

वहीं राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम अब सभी जेंडर के किशोरों में खुद के शरीर की छवि, बॉडी इमेज और आत्मसम्मान में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। ताकि बच्चे समाज में आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें। साथ ही लिंग संबंधित रूढ़ियों, आदर्श रूप, मीडिया के आदर्श रूप, रूप-रंग की तुलना को समझना और शारीरिक बनावट व से संबंधित आधा फूल नामक छह कॉमिक्स बुक पर आधारित सेल्फ स्टीम प्रशिक्षण में सकारात्मक शारीरिक छवि और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों में हानिकारक जेंडर आधारित बातों पर चर्चा की गई है।

शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के क्रम में सेल्फ स्टीम यानी आत्मसम्मान बेस्ड लाइफ स्किल्स कार्यक्रम में किशोरावस्था में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी गौर करते हुए बच्चों को उससे उबारने संबंधित बातों को बताया। कहा कि सेल्फ स्टीम बेस्ट लाइफ स्किल प्रोग्राम का उद्देश्य किशोरों में उनके शरीर के प्रति आत्मविश्वास आत्म सम्मान और हानिकारक जनरल नॉलेज के बारे में उनकी समझ को विकसित करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago