Samastipur

मोरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने कर्मियों से की मारपीट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में गुरुवार दोपहर को सात आठ बदमाशों ने मनरेगा कर्मियों पर हमला कर पिटाई कर दी। वहीं सभी को जान मारने की भी धमकी दी। इस घटना में कई मनरेगा कर्मियों को चोट आई। इस बाबत कर्मियों ने पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, मनरेगा कार्यालय में गुरुवार दोपहर कर्मी अपने-अपने कामों में तल्लीन थे। उसी समय सात-आठ बाइक सवार बदमाश पहुंचे और मोरवा उत्तरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार के बारे में पूछताछ की।

कर्मियों ने उसके कार्यालय में नहीं होने की जानकारी दी। जिससे सभी चले गये। थोड़ी देर बाद फिर सभी कार्यालय पहुंचे और कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने कई सामान को नुकसान भी पहुंचाया। पिटाई से पीटीए मनोज कुमार, निशांत कुमार, जीवेश्वर कुमार, शंभू कुमार आदि चोटिल हो गये। इस बाबत मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अंचल अधिकारी को दी गयी है। वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सारा मामला सीसीटीवी मैं कैद हो गया है। सूचना पर पहुंची ताजपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

29 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago