Samastipur

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का मंत्री ने दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण विद्यापतिनगर प्रखंड की चार पंचायतों बाजितपुर, मऊ धनेशपुर दक्षिण, बालकृष्णपुर मड़वा व शेरपुर के कतिपय इलाकों, खासकर दियारा क्षेत्र, में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से व मोहनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बाबत बिहार सरकार में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री व सरायरंजन विधानसभा के विधायक विजय कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर विद्यापतिनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपदा से संबंधित प्रभार देते हुए बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने का निर्देश जिला प्रशासन ने दे दिया है। मंत्री ने कहा कि हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में हैं और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर एवं मोहिउद्दीनगर के दक्षिणी इलाके बाढ़ प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से सम्पर्क कर इन इलाकों की लगातार निगरानी करने एवं पीड़ित आबादी को आवश्यक सहाय्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। साथ-साथ फसलों के नुकसान एवं मवेशी की सुरक्षा संबंधित मामलों की भी समीक्षा की बात कही है। श्री चौधरी ने कहा कि जिला पदाधिकारी स्वयं इन बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago