Samastipur

विद्यापतिनगर में बाढ़ पीड़ितों के बीच समाजसेवी ने किया राहत वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में आई भयावह बाढ़ को लेकर सामाजिक स्तर पर राहत वितरण करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकारी स्तर पर अभी तक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं होने के बीच शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों की समस्या को देखते हुए बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी कुणाल कुमार ने अपने सौजन्य से राहत सामग्री का वितरण किया।

कुणाल ने दर्जनों युवाओं की टीम के साथ नाव से प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण कर सैकड़ों जरूरतमंद बाढ़ पीड़ितों के बीच 20 क्विंटल चूरा व 3 क्विंटल मीठा सहित मोमबत्ती, माचिस,बिस्कुट, नमकीन आदि राहत सामग्री का वितरण किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजकुमार दास, मनोहर कुमार, माधव कुमार, सत्यम कुमार, राहुल कुमार ज्ञानी, संजय कुमार, रमण कुमार, मुरारी कुमार सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण के उपरांत युवा समाजसेवी कुणाल कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की स्थिति नारकीय बनीं हुई है। लोग पलायन कर सड़क किनारे, बांध पर और स्कूलों सहित अन्य सुरक्षित इलाकों में खनाबदोस सरीखी जिंदगी गुजार रहे हैं। प्रशासन जल्द से जल्द चिन्हित स्थलों पर सामुदायिक रसोईघर चलाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

10 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

11 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

13 घंटे ago