Samastipur

समस्तीपुर में अजब-गजब: असली शिक्षक के मोबाइल पर वेतन का मैसेज तो आ रहा लेकिन सैलरी उसी के रौल नंबर पर बहाल फर्जी शिक्षक के खाते में जा रहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा मामले में Samastipur Town Media हर रोज नए तथ्य सामने ला रहा है। इस कड़ी में Samastipur Town Media के पास एक अहम सुराग हाथ लगे है जिसमें एक रौल नंबर पर दो शिक्षक बहाल कर दिये गए। इतना ही नहीं फर्जी शिक्षक को वेतन तक का भुगतान कर दिया गया। वहीं ऑरिजनल शिक्षक वेतन के लिए शिक्षा भवन का चक्कर लगा रहा है।

अब इस पूरे खेल को भी जान लीजिए पंकज कुमार का चयन बीपीएससी शिक्षक के तौर पर हुआ जो वर्तमान में कल्याणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर में पदस्थापित है। वहीं दूसरा फर्जी शिक्षक पंकज कुमार साहू उसी रौल नंबर 385010 पर विभूतिपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समर्था में पदस्थापित है।

पंकज कुमार और पंकज साहू का अब्सेंटी

लेकिन शिक्षा विभाग का कारनामा देख लीजिए जिसमे फर्जी शिक्षक को वेतन का भुगतान कर दिया गया। वहीं ऑरिजनल शिक्षक अपने वेतन भुगतान के लिए महीनों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है। सवाल उठता है कि आखिर कैसे फर्जी शिक्षक को वेतन का भुगतान कर दिया गया। इसकी भनक विभाग के अधिकारियों को क्यों नही लगी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

4 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

9 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

9 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

13 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

15 घंटे ago