Samastipur

आठों शिक्षकों के योगदान को शिक्षा विभाग ने भी माना संदिग्ध, मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का दिया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- Samastipur Town Media के द्वारा बीपीएससी टीआरई-1 में फर्जी तरीके से शिक्षकों की बहाली का मामला उजागर किये जाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने विभूतिपुर के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 8 शिक्षकों के योगदान को संदिग्ध मानते हुए सभी को मंगलवार की दोपहर 12 बजे कार्यालय में उपस्थित होने का पत्र जारी किया है। जिन संदिग्ध शिक्षकों को पत्र भेजकर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है उनमें प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया वार्ड संख्या-1 के सुधांशु कुमार व शिल्पी कुमारी, प्राथमिक विद्यालय सरगंहा खैराज के अभिषेक कुमार साहा व पिंकी कुमारी, मध्य विद्यालय समर्था के पंकज कुमार साहू व अमरजीत कुमार शामिल हैं।

वहीं प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर बिशनपुर सिसबन्नी की इंदू कुमारी और प्राथमिक विद्यालय कामा स्थान सिरसी की निशा कुमारी शामिल हैं। डीपीओ कुमार सत्यम ने सभी के योगदान को संदिग्ध माना है। इनको विद्यालय अध्यापक चयन संबंधित सभी शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, परीक्षा प्रवेश पत्र और अन्य मूल दस्तावेजों के साथ 10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago