Samastipur

DM ने खराब प्रदर्शन पर समस्तीपुर व उजियारपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी से किया जवाब-तलब, सेवा समाप्त करने की भी चेतावनी दी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने गुरुवार को मनरेगा योजना की कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रदर्शन करने के मामले में समस्तीपुर व उजियारपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी से जवाब तलब किया। उन्होंने सत्तत जीविकोपार्जन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा अंतर्गत कार्य पूर्णता, जीविका वीओ बिल्डिंग का निर्माण एवं आधार सीडिंग की स्थिति की भी प्रखंडवार समीक्षा की। इस क्रम में कई जगह कार्य अपूर्ण या अपर्याप्त पाया गया। जिस पर डीएम ने संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

वहीं कुछ प्रखंडों का सभी कार्यों में खराब प्रदर्शन पाने पर संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ऐसे पदाधिकारियों की सेवा समाप्त करने की भी चेतावनी दी। पीआरएस के विरुद्ध विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। हाल के दिनों में पीआरएस के विरूद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है, जिस पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पीआरएस और कार्यक्रम पदाधिकारी का साप्ताहिक निरीक्षण करने एवं सभी प्रखंडों में स्वयं जाकर निरीक्षण करने और सभी संबंधित अधिकारियों को पोषण माह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी, डीपीओ (डीआरडीए) एवं सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

6 मिनट ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

26 मिनट ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

32 मिनट ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

14 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

15 घंटे ago