समस्तीपुर :- जिले के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के दिए लक्ष्य को पूरा करने में जिले के दस बीईओ की लापरवाही सामने आयी है। इस पर नाराजगी जताने के साथ सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय ने सभी को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही जवाब-तलब किया है। उन्होंने सभी को 24 घंटे के अंदर जवाब देने का आदेश दिया है। जिन प्रखंडों के बीईओ से जवाबतलब किया है उसमें उजियारपुर, समस्तीपुर, कल्याणपुर, शिवाजीनगर, रोसडा, विभूतिपुर, पूसा, वारिसनगर, खानपुर व दलसिंहसराय के बीईओ शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार डीपीओ ने सभी बीईओ को शत-प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण करने का निदेश दिया था। इस संबंध में कई पत्र भेजने के साथ वीसी के माध्यम से भी निर्देश का पालन करने की हिदायत दी गयी थी। 10 सितंबर को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर जब स्कूलों के निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तो उनकी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण रिपोर्ट में उनके प्रखंड की स्थिति से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने उक्त निरीक्षण कार्य का अनुश्रवण नहीं किया।
अभी तक उनके प्रखंडों का निरीक्षण शत-प्रतिशत नहीं हो पाया है, जो सरकारी कार्य में उनकी लापरवाही है। उनसे पूछा है कि क्यों नहीं आदेश की अवहेलना और कार्य के प्रति उदासीना बरतने के कारण उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाय। उन्हें निर्देशित भी किया गया कि वे सभी शत-प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण कराते हुए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। बता दें कि जिले में कुल 2799 सरकारी स्कूलों में अब तक 2400 स्कूलों का ही निरीक्षण किया गया है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…