Samastipur

समस्तीपुर: दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख रुपये की छिनत‌ई की, CCTV में कैद हुए दोनों बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में शनिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से निकासी कर जा रहे दंपती से चार लाख रुपये की छिनत‌ई कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सोनवर्षा चौक की ओर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर पीड़ित रंजीत कुमार ने बताया कि वह चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ले में रहते हैं।

शनिवार की दोपहर अपनी पत्नी रंजूला कुमारी के साथ मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से चार लाख रुपये की निकासी कर कृष्णापुरी मुहल्ले लौट रहे थे। इसी बीच उनके मकान से कुछ ही दूरी पहले एक निजी क्लिनिक के समीप बाइक लगाकर खड़े दो युवकों ने अपनी बाइक सीधी करते हुए उनकी पत्नी रंजूला के हाथ से 4 लाख रूपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। जब तक दोनों चिल्लाना शुरू करते तब तक दोनों काफी दूर निकल चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद के साथ-साथ नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ व छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। जिसमें दो युवक एक बाइक पर पैसों से भरा बैग छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों युवकों की पहचानकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago