Bihar

अंचल के बड़ा बाबू शराब पीकर थे टल्ली, सामने आए गए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव; फिर जो हुआ…

शराबबंदी वाले बिहार में एक सरकारी दफ्तर के बड़ा बाबू को ड्यूटी करते पकड़ा गया। पकड़ने वाला कोई ऐरा गैरा नहीं बल्कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव थे। इस मामले शराब के नशे में टल्ली बने रूपौली के अंचल प्रधान लिपिक प्रधान लिपिक आनंद पाठक को जेल भेजा गया है। साल 2016 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके तहत पीना, पिलाना, रखना, लाना-ले जाना या उत्पादन करना गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्वाई

दरअसल, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्याल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के क्रम में प्रधान लिपिक टल्ली नजर आए। सांसद के कहने के बाद उसकी जांच करायी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसका ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया तो अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। सांसद के सामने शराब के नशे की जांच में पुष्टि हो जाने पर पुलिस वाले सकपका गए। बगैर देर किए पुलिस ने शराबी कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूरी जांच के बाद जेल भेज दिया।

औचक निरीक्षण के दौरान सांसद ने बीडीओ और सीओ को अनुपस्थित देख उनके बारे में पूछताछ करते हुए कार्यालय का निरीक्षण किया। इसी क्रम में लोगों ने अंचल में व्याप्त भ्रटाचार के शिकायतों की झड़ी लगा दी। सांसद को मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन के म्यूटेशन के लिए रिश्वत मांगी जाती है। म्यूटेशन में सहमति पत्र देने के बाद भी आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है। सांसद ने मनरेगा, आवास कार्यालय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय, आधार कार्ड सेंटर सहित रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सांसद पप्पू यादव ने मनरेगा भवन में पीओ को स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करें।

वही उन्होंने आधार कार्ड सेंटर पर पहुंचकर संचालक को हिदायत किया की आधार कार्ड बनाने, मोबाइल नम्बर चेंज करने या अन्य कोई जरूरी आधार कार्ड से संबंधित कार्य को करने के लिए अवैध वसूली ना करें अन्यथा करवाएं के लिए तैयार हो जाएं। इसके बाद सांसद ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की। आधा घंटा से ज्यादा देर तक फुटेज के इंतजार में बैठे सांसद भड़क गए और तत्काल सुधार करने का निर्देश दिए।

बोले अधिकारी

सांसद निरीक्षण के दौरान नहीं रहने के मामले में बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि वे जिला में बैठक में गए थे। वही अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं। मामले अभीं कुछ नहीं कह सकती। दोनों अधिकारी बात करने से बचते नजर आए। इधर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया है कि शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में लीपिक आनंद पाठक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

14 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

1 दिन ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

1 दिन ago