समस्तीपुर :- बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर मंगलवार को 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे हॉस्पिटल की डॉ. पायल मिश्रा के नेतृत्व में सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉक्टर पायल मिश्रा ने बताया है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार बरौनी से ट्रेन में सवार होकर महिला रजनी देवी मुजफ्फरपुर के लिए निकली थी।
ट्रेन के बरौनी से खुलने के बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद साथ चल रहे उसके पति ने टीटीई व आरपीएफ को इसकी सूचना दी। जिसके बाद इसको लेकर 139 पर कंट्रोल रूम में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही समस्तीपुर स्टेशन पर डॉ. पायल मिश्रा के नेतृत्व में मेडिकल टीम समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंच महिला का सुरक्षित प्रसब कराया। घर में लक्ष्मी के आने पर महिला का पति भी काफी खुश था। बाद में उसी गाड़ी से महिला अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। प्रसव होने तक ट्रेन स्टेशन पर ही रूकी रही।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…