Samastipur

सनातन रक्तदान समूह के तत्वाधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- शहर के मगरदही घाट स्थित बाबा गणिनाथ विवाह भवन में वार्ड संख्या-25 के पार्षद अभिषेक कुमार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद ने सबको प्रेरित करते हुए बताया कि रक्तदान करने से कोई समस्या नहीं आती बल्कि हमारे स्वास्थ को लाभ ही मिलता है और रक्तदान से रक्त केंद्र में खून की उपलब्धता बढ़ती है, जिससे खून की कमी से जूझ रहें मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने कहा कि वो अन्य वार्ड पार्षदों से भी निवेदन करेंगे की हर वार्ड में रक्तदान शिविर लगाकर लोगो को इसके प्रति जागरूक किया जाए जिससे समस्तीपुर में कभी खून की कमी न हो।

रक्तदान शिविर में मनोज कुमार चौधरी, राजीव रंजन, दीपक, कृपानाथ जायसवाल, गोबिंद कुमार, गौरब, सिंटू कुमार, उत्तम कुमार, रंजन मुकेश रॉय, राजेश, दुर्गेश सिंह, सुमित आनंद, अमन, अमृत, भारत भूषण, सिम्मी साक्षी, गौतम कुमार, सीतेश कुमार, बाबा यादव, अमृत झा, मिथलेश कुमार, ललित कुमार, सुमंत राज, सुमित कुमार सहित 25 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सनातन रक्तदान समूह के सचिव संजीव रंजन, अध्यक्ष बादल सिंह, रौशन झा, दीपक सिंह चौहान, रौशन सिंह, कौशीकेश गौतम, राजीव रंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

53 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago