Samastipur

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाके में जाकर पीड़ितों का बांटा दर्द, राहत शिविरों का लिया जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत चार पंचायतों के 11 वार्डों में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। मंत्री श्री राय ने बालकृष्णपुर मड़वा , बाजिदपुर , मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर जाकर राहत व बचाव कार्यों को देखा एवं उसकी समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे सामुदायिक भोजनालय एवं मेडिकल कैम्प का भी भ्रमण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाई जाए। कहा कि आपदा राहत कार्यों के संचालन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस बार आई बाढ़ में हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों के बीच नियमानुसार सरकारी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इस बाबत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए किसानों की हुई फसल क्षति का संबंधित विभाग से सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

मौके पर विधान पार्षद तरुण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, अनिल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विमला सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सत्यवंत कुमार चौधरी, प्रकाश सिंह पिंटू, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित जायसवाल, एसडीओ प्रियंका कुमारी,बीडीओ महताब अंसारी, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, आयुषमान भारत योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक कंचन माला,यूथ बिग्रेड टीम के कुंदन सिंह, पीएस लाला,गोपाल यादव, संदीप पाठक, पंकज गारा, नवीन साह, रूपेश सिंह आदि उपस्थित रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

8 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

20 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

20 घंटे ago