Samastipur

होली मिशन हाईस्कूल में शिक्षक-दिवस समारोह का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाईस्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन एवं वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं संस्थापक स्व० रति रंजन प्रसाद के चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। इस शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने गायन, नृत्य एवं नाटक की भावमय प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया।

इस नृत्य एवं भावमय प्रस्तुति से सभी लोग प्रशंसित हो उठे। इस अवसर पर प्राचार्य अमृत रंजन ने संदेश देते हुए कहा कि शिक्षक एवं छात्र हरेक परिस्थितियों में दृढ़तापूर्वक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहें। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनिल कुमार ने छात्रों से कहा कि शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ शिक्षक एवं संस्था के प्रति श्रद्धा-सम्मान रखने से ही आप सफल हो सकते हैं साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भी अपने को आदर्श के रूप में स्थापित करने पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ. एस.के अहमद ने शिक्षकों से अपने कमियों को दूर कर वर्तमान समय के अनुसार छात्रों के लिए उपयोगी बनने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने सभी शिक्षकों को सम्मानस्वरूप उपहार भेंट किया।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

1 घंटा ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

2 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

2 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

3 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

6 घंटे ago