Samastipur

ड्रीम साईस कोचिंग सेंटर में मनाया गया शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया गया याद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के बहादुरपुर, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित ड्रीम साईस कोचिंग सेंटर के प्रांगण में संस्थान के निदेशक मो. अली के अध्यक्षता तथा संस्थान से जुड़े पूर्व व वर्तमान शिक्षक ब्रजेश कुमार, शशिकांत राय, सौरव कुमार, सुनिल कुमार के उपस्थिति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच केक काट कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई।

तत्पश्चात दर्जनों छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व स्पीच के माध्यम से शिक्षकों के महत्त्व का व्याख्यान किया और शिक्षकों को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक अपने सहायक शिक्षक को अंग वस्त्र, डायरी और कलम दे कर सम्मानित किया तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पहले उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रसिद्ध दार्शनिक, राजनेता और शिक्षक भी थे।

उन्होंने अपने जन्मदिन को निजी उत्सव के रूप में मनाने की बजाय शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया, ताकि समाज में शिक्षकों की महत्व को पहचाना जा सके। शिक्षकों को भी छात्रों के विषय वस्तु के अलावे सामाजिक और व्यवहारिक गतिविधि से जोड़ते हुए कुशल व जिम्मेवार नागरिक के रुप में तैयार करने की जिम्मेवारी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

13 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

20 घंटे ago