Samastipur

सड़क निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल का हो रहा प्रयोग, ग्रामीणों ने समस्तीपुर DM से की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के कशौर गांव में सड़क निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल का प्रयोग किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर किया है। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को दिये गए आवेदन में समाजसेवी कुंदन सिंह, रामजी सदा एवं मनोज सदा आदि ने कहा है कि कशौर गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत पुरनाही चौक से पूर्व स्थित रामविलास सदा के घर से कशौर चौक महादलित टोला तक पथ का निर्माण कार्य करीब 95 लाख रुपये की लागत राशि से कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री जैसे मिट्टी में मिला हुआ गिट्टी एवं बालू सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं गिट्टी, बालू एवं सीमेंट का सही मात्रा में प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा बार-बार कहने पर भी इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह की घटिया सामग्री से ढलाई हुई तो यह सड़क तुरंत टूट जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच करवाने की गुहार लगाई की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago