Samastipur

विद्यापतिनगर में मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं का दिखा उत्साह, दलसिंहसराय की टीम बनी विजेता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान शुक्रवार की देर शाम मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन सार्वजनिक श्री कृष्णा पूजा समिति द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। जहां घंटो तक प्रतिभागी मटका फोड़ने का प्रयास करते रहे। इस दौरान युवाओं में उत्साह देखा गया और डीजे की धून पर प्रतिभागी सहित उपस्थित युवा थिरकते नजर आए। सैकड़ों की भीड़ के समक्ष प्रतिभागी युवकों का दल पानी की बौछारों व रंग गुलाल की फुहारों का सामना करते हुए भरभरा कर गिरते और फिर एकत्रित होकर मटका फोड़ने में लगे रहें।

मटका फोड़ प्रतियोगिता के दौरान युवाओं की टोली मटका फोड़ने के लिए काफी मशक्कत करते रही। इस दौरान उपस्थित भीड़ ने प्रतिभागियों का उत्सावर्धन ताली बजाकर किया। काफी प्रयास के बाद बाजार समिति, दलसिंहसराय टीम के युवाओं ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता का पुरस्कार जीत लिया। मौके पर आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 51 सौ रुपये व प्रतिभागी टीम को 3100 रुपए नकद देकर पुरुस्कृत किया गया। इधर पहली बार प्रखंड क्षेत्र में इस तरह के प्रतियोगिता आयोजन होने से क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण प्रतिबिंबित हो रहा था। जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय श्री कृष्णा, राधे राधे के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान बना रहा।

आयोजन में सार्वजनिक श्री कृष्णा पूजा समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी, सचिव संजय साह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार साह, राकेश कुमार उर्फ मैनेजर साह, शंभू सोनी, दिलीप चौधरी,राहुल कुमार, कन्हैया दास, नारायण दास, ओंकार दास, प्रिंस शर्मा, आजाद कुमार, गोपाल कुमार,बादल साह, संतोष साह, राकेश कुमार, नवीन गुप्ता, अनमोल कुमार, रोहित कुमार, प्रभात गुप्ता, सुजीत कुमार, विकास कुमार, विनय कुमार, निर्मल कुमार आदि ने महती भूमिका निभाई। उधर प्रतिमा दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूजा अर्चना कर महाआरती में शामिल हुए।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

13 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago