Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद की टीम ने जिस मकान को किया था सील फिर उसी मकान से भारी मात्रा में शराब हुई बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र दुधपुरा वार्ड संख्या-7 में शुक्रवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने एक बंद अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। उक्त मकान को इससे पहले भी शराब मिलने बाद उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा सील किया गया था। अब फिर उसी सील किए मकान के पीछे के दरवाजे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। बताया गया है कि आधा दर्जन से अधिक ब्रांड की विभिन्न साइज की बोतलें बरामद की गई है। जप्त शराब की मात्रा 1501 लीटर बताई गई। उक्त मकान स्व. रामदेव ठाकुर के पुत्र गनौर ठाकुर का बताया गया है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र चौधरी ने बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जिस मकान को सील किया गया था उसी मकान में फिर से पीछे के दरवाजे से शराब की खेप मांगा कर रखी गई है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। जहां घर के भीतर पिछले दरवाजे से अंदर जाने पर अलग-अलग कार्टन में रखी शराब मिली। बताते चलें कि 7 जुलाई को उसी मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। इसके बाद घर को सील कर दिया गया था। एक बार फिर उसी घर से शराब की बरामदगी हुई है। जबकि मुख्य गेट पर सील लगा है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago