Samastipur

समस्तीपुर की यह मुखिया स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किला मैदान में विशेष अतिथि के रूप में होगी शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगी। पंचायती राज बिहार के अपर सचिव कल्पना कुमारी ने भारत सरकार के पंचायती राज के निर्देश पर उन्हें पत्र भेजा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार से 9 महिला जनप्रतिनिधियों का चयन कर भारत सरकार को सूची भेजा है। जिसमें जिले की महिला मुखिया बेबी देवी शामिल है।

बेबी देवी 12 अगस्त को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद पुन: 16 अगस्त को पटना लौटेंगे। मुखिया के साथ उनके पति दिनेश कुमार राय भी दिल्ली जाएंगे। इसके अलावा इनके साथ एक नोडल पदाधिकारी एवं दो समन्वयक भी होंगे। इन सभी के आने-जाने सहित सभी खर्च भारत सरकार वहन करेगी। मुखिया बेबी देवी को दिल्ली आमंत्रित किए जाने की खबर पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावे प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बताते चलें कि पंचायत में कई विकासीय जनहित कार्यों को इन्होंने मूर्त रूप दिया है। वहीं मनरेगा, जल संचय, जल निकासी सहित पल पुलिया निर्माण को लेकर पंचायत में मुखिया की सराहना की जाती रही है। पर्यावरण को लेकर यहां पौधरोपण का कार्य भी उत्कृष्ट कहा जाता है। पंचायत में आवास योजना भी गतिशील है। विकास को लेकर दूसरे राज्य के जनप्रतिनिधि इस पंचायत का अवलोकन कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago