समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोका तो उसने बाइक के कागजात नहीं दिखाए और ना ही संतोषजनक जबाब दिया जिसके बाद विभूतिपुर पुलिस उसे थाने लाकर उससे सख्ती पूर्वक पूछताछ की जिसके बाद उसने चोरी की बाइक चढ़ने की बात कबूल की।
पकड़े गए युवक प्रिंस कुमार से पूछताछ के क्रम में दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के बागवानी निवासी विष्णु कुमार, रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली निवासी दीपक कुमार और शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परितोष कुमार को भी बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत पांच मार्च की रात्रि दरवाजे पर से बेलसंडी तारा गांव से बाइक चोरी हुई थी। इसके खिलाफ मोटरसाइकिल स्वामी अनुज कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…