Samastipur

थानेश्वर स्थान में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में फायरिंग कर भगदड़ मचाने वाले बुलेट सवार को पुलिस ने दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव के पास रविवार की देर रात कांवरिया पथ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बुलेट सवार ने सैकड़ों की संख्या में जल लेकर जलाभिषेक को जा रहे कांवरिया पथ पर फायरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग देख कांवरिया इधर-उधर भागने लगे। इधर फायरिंग की सूचना पर डायल 112 की टीम ने स्थानीय लोगों के मदद से फायरिंग कर रहे सनकी को पकड़ लिया।

हालांकि इस फायरिंग की घटना कोई भी कांवरिया को नुकसान नहीं पहुंचा। इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम सोमवारी के अवसर पर काफी संख्या में कांवरिया झमटिया गंगा घाट (बछवाड़ा) से जल लेकर थानेश्वर मंदिर समस्तीपुर जा रहे थे। उसी रास्ते में उजियारपुर के मालती गांव के आरसीएम के पास सुबह करीब 03.30 बजे के आसपास कांवरियों के भीड़ मे बुलेट पर सवार एक व्यक्ति हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करने लगा। जिससे कांवरियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। परन्तु किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर तत्क्षण कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष उजियारपुर ने डायल-112 नम्बर की गाड़ी के सहयोग से हथियार लहराने एवं फायरिंग करने वाले व्यक्ति को मौके पर ही लोडेड पिस्टल एवं तीन गोली के साथ भगवानपुर देसुआ निवासी महावीर राय के पुत्र नीतीश कुमार (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुलेट बाइक के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल के पास से फायर किया हुआ गोली का खोखा भी बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार, नशे की हालत में चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के सामने समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर बने…

1 घंटा ago

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

3 घंटे ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

4 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

8 घंटे ago