Samastipur

समस्तीपुर के DM ने शेडनेट हाउस व मत्स्य पालन का किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के डीएम योगेन्द्र सिंह ने सरायरंजन प्रखंड के खालिसपुर में मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत निर्मित अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण शेडनेट हाउस का निरीक्षण किया। कृषक जयवंत सिंह ने बताया कि 0.5 एकड़ में इसका निर्माण किया गया है। इस संरचना में टपक सिंचाई, फोगर एवं अन्य कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। संरचना में जल्द ही शिमला मिर्च लगाया जायेगा। किसान द्वारा लगाये गेंदा फूल का भी डीएम ने निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि वर्षा के बाद तेज धूप होने पर फसल सूख जाते हैं। डीएम ने वर्मी कंपोस्ट यूनिट का भी निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि दस वर्ष से इसमें काम कर रहे हैं। बाजार की कोई समस्या नहीं है।

डीएम ने नगर निगम से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा इक्ट्ठे किये गये कचरे में उपयुक्त कचरे का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कंपोस्ट के बोरे पर भी नाम लिखने की सलाह दी। दूसरी ओर डीएम ने सरायरंजन प्रखंड की अहमदपुर पंचायत के मूसापुर में मत्स्य विभाग की सहायता से विकसित तालाब का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला मत्स्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि सात निश्चय-2 के तहत मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना 2023-24 के तहत समूह में तीन लाभुकों को इसका लाभ दिया गया है।

इन लाभुकों में शीला कुमारी, सीता देवी तथा लक्ष्मी सहनी शामिल है। कुल 4.75 हेक्टेयर में नौ तालाब का निर्माण किया गया है। मौके पर मौजूद बजरंगी सहनी ने बताया कि पांच साल से वे इस काम से जुड़े हुये हैं। पहले खेती बारी करते थे, लेकिन आजीविका में कठिनाई होती थी। मत्स्य विभाग से प्रशिक्षण लेकर तालाब निर्माण किया। फिलवक्त मत्स्य बीज का संचयन करते हैं। जिलाधिकारी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को कहा कि सैंकड़ों एकड़ भूमि यहां अनुपयोगी है। जिसका उपयोग चौर विकास के तहत तालाब निर्माण कर किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago