Samastipur

समस्तीपुर में सड़क हादसे में महिला कांवरिये की मौ’त, रोसड़ा की रहने वाली है मृतका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर चौक पर बीते रात सड़क दुर्घटना में एक महिला कावड़ियें की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोसड़ा थाना क्षेत्र के केलबन्नी सहियार की रहने वाली 26 वर्षीय चंद्रिका देवी गांव के ही पंकज कुमार के साथ बाइक से झमटिया गई थी। जहां से वह जल लेकर पंकज के साथ थानेश्वर स्थान आ रही थी। इसी दौरान बिशनपुर चौक के पास असंतुलित होकर बाइक ने एक बिजली के पोल में ठोकर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का ससुराल दरभंगा जिला में बताया गया है। वहीं उसके पति का नाम सुनील दास है। महिला के मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके है। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। दूसरी ओर पंकज जो महिला के साथ जलाभिषेक को गया था वह महिला का प्रेमी बताया गया है। प्रेमी का बताना है की महिला नींद के कारण बाइक से गिर गई थी। जबकी बाइक भी क्षतिग्रस्त बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

23 घंटे ago