Bihar

बिहार: कड़ी धूप में भूख हड़ताल पर बैठे करीब एक हजार जवान, नाश्ते के बाद 265 ट्रेनी सिपाहियों की तबीयत बिगड़ी थी

सुपौल जिले के भीमनगर में स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 265 पीटीसी प्रशिक्षु जवान रविवार को फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे। हालांकि इनमें से छह जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 जवान वीरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, जवानों के बड़ी तादाद में बीमार होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 935 जवानों ने भूख हड़ताल कर दिया है। जवान कैंप के कमांडेंट पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पूरी, जलेबी और काबुली चना का सब्जी खाने पर बिगड़ी तबीयत

रविवार को जवान ने सुबह करीब 8:30 बजे पूरी, जलेबी और काबुली चना की सब्जी खाने में लिया था। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक कुछ जवान बीमार पड़ने लगे। लेकिन उन्हें बाहर जाने नहीं दिया गया। जवानों को कैंप से ही कुछ दवा दी गई। जब जब जवान देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जवानों की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो आनन फानन में 50 से 60 जवानों को वीरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद थोड़ी-बहुत समस्या महसूस करने वाले जवान भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने लगे। देखते ही देखते रात 10:30 बजे तक जवानों की यह तादाद बढ़ कर 265 हो गई।

सोमवार की सुबह से सभी जवानों की हालत स्थिर है

इधर, अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों को रात करीब एक बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। फिलहाल सोमवार की सुबह से सभी जवानों की हालत स्थिर है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से नाराज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्र में मौजूद जवानों का आक्रोश फूट पड़ा है। जवानों ने सोमवार की सुबह कमांडेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जवानों ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से जवान यहां पीटसी ट्रेनिंग के लिए डेढ़ महीने से रह रहे हैं। लेकिन यहां प्रशिक्षण के शुरुआत से ही हर दिन ख़राब क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है। वही अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

जवान निष्पक्ष जांच की कर रहे हैं मांग

जवानों ने बताया कि रविवार की सुबह पूरी, जलेबी और काबुली चना की सब्जी खाई थी। लेकिन दोपहर के खाने खाने से पहले ही सभी की तबीयत खराब होने लगी। हालांकि बार बार अनुरोध के बावजूद जवानों को इलाज के लिए बाहर जाने नहीं दिया जा रहा था। अंदर में ही लोग इलाज करते रहे। शाम होने के बाद वीरपुर जब तबियत ज्यादा बिगड़ी तो अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।इसके बाद करीब 265 जवान भर्ती हुए और रात करीब डेढ़ बजे सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

जवानों का आरोप है कि टेनिंग सेंटर में महज 400 अभ्यर्थियों की क्षमता वाले वर्ग कक्ष की व्यवस्था है। लेकिन भेड़ बकरियों के तरह इसी कक्ष में 935 जवानों को बैठा कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जवान ने बताया कि फर्श पर बैठ कर किसी प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त करना उनकी विवशता है। कैंप को इसी कुव्यवस्था के विरोध में जवानों ने सोमवार के सुबह से भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। हालांकि कैंप में जवानों के लिए भोजन बन कर तैयार है। लेकिन प्रशिक्षु जवान पूरे मामले की जांच होने तक भूख हड़ताल की जिद पर अड़े हुए हैं। जवानों की डीआईजी और आईजी से भीमनगर पहुंच कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

12 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

13 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

23 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

1 दिन ago