समस्तीपुर/रोसड़ा :- वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सीएचसीडीएस योजना अंतर्गत उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान व उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा स्थानीय वेणु शिल्प सामान्य सुविधा केंद्र मिर्जापुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षुओं के बीच मंगलवार को टूल किट का वितरण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को 13 प्रकार के किट उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को टूल किट के उपयोग, मार्केटिंग के महत्व एवं मार्केटिंग के विभिन्न आयामों के संबंध में विस्तार से बताया। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के मधुबनी केन्द्र के मो. शमीम अंसारी ने हस्तशिल्प से जुड़े योजनाओं एवं कारीगर कार्ड की जानकारी कारीगरों को दी। कलस्टर इंचार्ज अजय कुमार द्वारा मार्केट से जुड़ने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मौके पर प्रशिक्षक सुनील कुमार (अवार्डी) भी मौजूद थे। किट प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में शिल्पी कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू देवी, अनिता देवी, सुमन कृति, सुनील रजक, अशोक रजक, सोनी देवी आदि कारीगर शामिल थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…
बिहार के वैशाली में एक महिला की लाश जलती चिता बुझाकर पुलिस ले गई। मृत…
समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…
समस्तीपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के प्रशासनिक दावों के बीच डीएम…
बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…