Samastipur

देर शाम पूसा में CSP संचालक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर नारायणपुर चौक के निकट शुक्रवार की देर शाम अज्ञात अपराधकर्मियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी। घटना के बाद बाइक सवार अपराधी भाग निकले। आनन-फानन में जख्मी युवक को स्थानीय लोग इलाज के लिए समस्तीपुर केे आदर्श नगर स्थित संजीवनी हाॅॅस्पीटल ले गए। जख्मी युवक नारायणपुर निवासी लाल बाबू ठाकुर का पुत्र रजनीकांत (40 वर्ष) बताया गया है।

स्थानीय लोगों की माने तो घटना के दौरान राशि भी अपराधी लूटकर ले गए। हालांकि राशि मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया की युवक गढ़िया चौक पर सीएसपी संचालन का कार्य करता है। वह प्रतिदिन की तरह घर जाने से पूर्व नारायणपुर चौक से समान लेकर घर की ओर बढ़ा।

इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया। बाद में दो बार फायरिंग की आवाज के बाद लोग दौरे तो युवक खून से लथपथ सड़क पर गिरा था। मौजूद लोगों के अनुसार एक गोली युवक को लगी थी। तुरंत युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की जख्मी को समस्तीपुर भेज दिया गया है। बहरहाल घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

37 मिनट ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

1 घंटा ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago