Bihar

बिहार: स्टेशन पर झगड़ा करते हुए ट्रेन के आगे कूदी पत्नी…बचाने में पति की भी मौत; 6 माह के बच्चे को RPF ने रखा

जमुई में रेलवे स्टेशन पर एक दंपती झगड़ा कर रहे थे। इस बीच पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस दौरान जब पत्नी को बचाने के लिए पति भी कूदा तो उसकी ट्रेन से कट कर मौत हो गई। वहीं, पत्नी की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना किऊल-जसीडीह रेलखंड के टेलवा रेलवे हाल्ट पर घटी है।

मृतक की पहचान झाझा प्रखंड क्षेत्र के बलियाड़ीह गांव निवासी कृष्णा दास(25) और उसकी पत्नी सोनी देवी(20) के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। RPF इंस्पेक्टर शंकर दास ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घरेलू विवाद में मायके आ गई पत्नी

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पति कृष्ण रविदास का उसकी पत्नी सोनी देवी के साथ काफी दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपने 6 माह के बेटे के साथ मायके बांका चली गई थी। जब कृष्ण रविदास पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गए, तो वह नहीं मानी और गुरुवार की रात ही अपने बच्चे को लेकर किसी रिश्तेदार के घर जमुई पहुंच गई।

वहां, भी पति कृष्ण रविदास पहुंच गया। इस दौरान मौजूद परिजनों ने दोनों को काफी समझाया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। गुरुवार रात दोनों एक साथ रूके। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे अपने बच्चे को लेकर सोनी देवी टेलवा रेलवे हॉल्ट पहुंच गई। वहां दोनों एक साथ प्लेटफॉर्म पर बैठे। यहां हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन आते ही वह अपने बच्चे को प्लेटफार्म पर रखकर ट्रेन के आगे कूद गई। इसके बाद पत्नी को ट्रेन के आगे कूदता देख पति भी कूद गया। पहले पति की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चे को RPF ने रखा

जबकि सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोनी के दोनों पैर कट गए थे। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मासूम को स्थानीय लोगों ने RPF को सौंप दिया है। फिलहाल, परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

मौके पर पहुंचे RPF जांच में जुटी

घटना की जानकारी के बाद सिमुलतला RPF इंस्पेक्टर शंकर दास मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। जिससे नाराज पत्नी ट्रेन के आगे कूद रही थी। जिसे बचाने की कोशिश में कृष्णा दास की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसकी झाझा अस्पताल में मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago