Samastipur

समस्तीपुर में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट हॉस्पिटल में मिली सरकारी दवाएं, अस्पताल सील; संचालक पर होगी FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान सरकारी अस्पताल के लिए आईं दवाएं मिलने से अधिकारी भी चौंक गए। यह छापेमारी जिला प्रशासन के निर्देश पर ड्रग विभाग ने की। सरकारी दवाएं मिलने के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया है। वहीं, हॉस्पिटल संचालक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान अस्पताल भी अवैध रूप से संचालित होने की बात सामने आई।

दरअसल चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर में स्थित पूजा सेवा सदन के नाम से संचालित निजी अस्पताल से भारी मात्रा में सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की जाने वाली दवा व जांच किट बरामद की गई है। लोगों से शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन व सिविल सर्जन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह छापेमारी की है। इस संबंध में औषधि नियंत्रक शंभू ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्स विभाग की टीम ने गुरुवार को उक्त निजी अस्पताल में छापेमारी की। जिसमें 390 वायल दवा व एचआईवी जांच किट मिली।

उन्होंने बताया कि यह जांच किट बाजार में काफी महंगा बिकता है। इस संबंध में निजी अस्पताल के संचालक से पूछा गया है कि उसे यह जांच किट व दवाएं किससे मिली। उन्होंने आशंका जतायी कि उक्त दवा किसी सरकारी अस्पताल के कर्मी के माध्यम से ही निजी अस्पताल में पहुंची है। इसकी जांच करायी जाएगी। उसके बाद दोषी पाये जाने वाले कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल का निबंधन भी नहीं था। उसमें कई डॉक्टर के नाम के बोर्ड लगे थे, लेकिन एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। अस्पताल को सील कर संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

56 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago