कैमूर पुलिस ने पिछले सात दिनों से लापता बीपीएससी चयनीत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षिका के परिजनों ने अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बरामदगी के बाद शिक्षिका ने जो बात बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल, बीते 23 अगस्त को कुदरा स्थित अपने किराए के कमरे से स्कूल जाने के लिए निकली बीपीएससी चयनीत महिला शिक्षिका रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। शिक्षिका विद्यालय जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में ही गायब हो गई थी। शिक्षिका के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कुदरा थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शिक्षिका को उत्तर प्रदेश के लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया है। जानकारी देते हुए शिक्षिका ने बताया कि थोड़ा परेशानी होने के कारण हम चले गए थे। किसी से संपर्क नहीं हो पाया ना किसी को बता पाए। बनारस से पुलिस द्वारा मुझे लाया गया है। अपना पुराना डेरा है वहीं से पुलिस हमको लेकर आई है।
जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया बीपीएससी से शिक्षिका की नौकरी हुई थी जो कुदरा में किराए पर मकान लेकर रहती थी। 23 अगस्त को पता चला परिजनों के द्वारा कि मिसिंग है। हम लोगों ने 24 घंटा इनका इंतजार किया जब यह बरामद नहीं हो पाई तो हम लोगों ने कांड अंकित कर छानबीन करना शुरू किया तो इनका अंतिम लोकेशन बनारस में पाया गया।
सर्विलांस के आधार पर जांच किया गया तो यह दो लड़कों के संपर्क में थी। दोनों लड़कों से उनकी काफी देर तक बात होती थी। इनका पुराना डेरा लंका पर था वही से बरामद कर लिया गया है। इनके द्वारा बताया गया था कि पहले एक अपने प्रेमी के संपर्क में थी फिर उसको छोड़कर दूसरे के साथ जुड़ गई। फिर उसको छोड़कर पहले वाले के साथ जुड़ गई।
इसी पर दूसरे लड़का लड़की को सुसाइड करने की धमकी देने लगा। शिक्षिका को लगा की अगर उसने सुसाइड कर लिया तो वह फंस जाएगी। इसी डर से वह सुसाइड करने की नीयत से घर से निकली। शिक्षिका ने अपना मोबाइल भी फेंक दिया था। यह अपहरण का मामला नहीं है। लड़की स्वेच्छा से चली गई थी। तीन-चार दिन इधर-उधर भटकी फिर पुलिस ने बरामद कर लिया है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…