Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में एक दिवसीय 7A SIDE फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, स्कूल ऑफ साॅकर वॉरियर्स बनी विजेता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय खेल दिवस के परंपराओं का सम्मान करते हुए स्कूल ऑफ़ सॉकर फुटबॉल अकादमी की ओर से शहर के पटेल मैदान में एक दिवसीय 7A SIDE फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ साॅकर वॉरियर्स समस्तीपुर बनाम नेक्स्ट जेनरेशन फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया।

दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे को गोल मरने का निरन्तर प्रयास किया। जिसमें स्कूल ऑफ साॅकर वॉरियर्स समस्तीपुर के खिलाड़ी अकाश कुमार ने साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर मैच में बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। लेकिन दोनों ही टीम अन्तः गोल करने में विफल रही। जिसमें मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के द्वारा किया गया। जिसमें स्कूल ऑफ साॅकर वॉरियर्स ने नेक्स्ट जेनरेशन फुटबॉल क्लब को 4-3 स्कोर से पराजित कर ट्रॉफी को अपने नाम किया। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रिजुअल इस्लाम शाहीन उर्फ रिज्जू के द्वारा मैच का उद्घाटन किया गया। साथ ही सभी खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू किया गया।

अंत में उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित एस.एन ठाकुर, डाॅ. एन.के आनंद, सुभीत कुमार बिट्टू, किड्स एंड मॉम के डायरेक्टर राजा गांधी, विशाल कुमार, रितेश कुमार, मैच रेफरी अनिल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल ऑफ साॅकार के फाउंडर रंजन गांधी ने कहा कीी खेल के बिना हमारा जीवन अधूरा है। हमे अपने सीनियर के योगदान का सम्मान करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

4 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

6 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago