Samastipur

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना में पुलिस हिरासत से बाइक चोरी का आरोपी सिरिस्ता से फरार, खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब बाइक चोरी के आरोप में सिरिस्ता में बंद युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इससे पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए खलबली मच गयी। हालांकि कुछ देर के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को दोबारा पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना के चकअब्दुलगनी गांव के रहने वाले मो. प्रवेज आलम के पुत्र मो. हारिश उर्म नाइश के रूप में हुई।

बताया गया है कि पुलिस टीम ने बाइक चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़ कर मुफस्सिल थाने पर ले गयी। बताया जाता है कि पकड़े गए उस युवक को हाजत में बंद करने के बजाय थाना भवन के सिरिस्ता वाले कमरे में रखा गया। लेकिन पुलिस कर्मियों को काम में व्यस्त देख वह मौका देखकर सिरिस्ता से भाग खड़ा हुआ।

हालांकि पुलिस ने उसे दौड़कर थानेश्वर मंदिर के आगे से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर सिरिसता में पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान अन्य कामों की भी व्यस्तता थी। इस बीच मौका पाकर पुलिस को चकमा देते हुए आरोपी युवक फरार हो गया। हालांकि उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया और हाजत में बंद कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

10 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

10 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

16 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

21 घंटे ago