समस्तीपुर :- समस्तीपुर मुफस्सिल थाना पर रविवार को किन्नरों की एक टोली ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किन्नरों की टोली एक बच्ची के कथित अपहरण की शिकायत ले थाना पहुंची थी। इस दौरान सभी किन्नरों ने अपने अंदाज में जमकर बबाल काटा। बताया जाता है कि एक बच्ची के कथित तौर पर अपहरण कर लिये जाने की शिकायत पर किन्नरों ने थाना पर जब बवाल काटना शुरू किया तो पुलिस टीम द्वारा रहिमपुर रूदौली गांव पहुंचकर बच्ची को मुक्त करा थाना लाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी किन्नरों को समझा बुझाकर शांत कराया।
जानकारी मुताबिक किन्नर की टोली एक गाड़ी से रहीमपुर रूदौली गांव स्थित एक घर पर बधाई देने पहुंची थी। जहां उसके साथ गाड़ी चालक की दो वर्षीय बेटी भी साथ में गई थी। इसी दौरान किन्नर से किसी बात को ले विवाद होने पर बच्ची को घर के लोगों ने रोक लिया। बच्ची को नहीं छोड़ने पर किन्नरों की टोली कथित तौर पर अपहरण की शिकायत लेकर मुफस्सिल थाना पहुंच अपने अंदाज में जमकर बवाल काटा।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बच्ची को त्वरित रूप से मुक्त करा थाना पर लाया। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि किन्नर मानने को तैयार नहीं थे। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। बधाई मांगने के दौरान पैसा आदि को ले गृह स्वामी व अन्य से विवाद हो गया था। जिसके बाद हंगामे की नौबत आ गई।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…