समस्तीपुर :- समस्तीपुर मुफस्सिल थाना पर रविवार को किन्नरों की एक टोली ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किन्नरों की टोली एक बच्ची के कथित अपहरण की शिकायत ले थाना पहुंची थी। इस दौरान सभी किन्नरों ने अपने अंदाज में जमकर बबाल काटा। बताया जाता है कि एक बच्ची के कथित तौर पर अपहरण कर लिये जाने की शिकायत पर किन्नरों ने थाना पर जब बवाल काटना शुरू किया तो पुलिस टीम द्वारा रहिमपुर रूदौली गांव पहुंचकर बच्ची को मुक्त करा थाना लाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी किन्नरों को समझा बुझाकर शांत कराया।
जानकारी मुताबिक किन्नर की टोली एक गाड़ी से रहीमपुर रूदौली गांव स्थित एक घर पर बधाई देने पहुंची थी। जहां उसके साथ गाड़ी चालक की दो वर्षीय बेटी भी साथ में गई थी। इसी दौरान किन्नर से किसी बात को ले विवाद होने पर बच्ची को घर के लोगों ने रोक लिया। बच्ची को नहीं छोड़ने पर किन्नरों की टोली कथित तौर पर अपहरण की शिकायत लेकर मुफस्सिल थाना पहुंच अपने अंदाज में जमकर बवाल काटा।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बच्ची को त्वरित रूप से मुक्त करा थाना पर लाया। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि किन्नर मानने को तैयार नहीं थे। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। बधाई मांगने के दौरान पैसा आदि को ले गृह स्वामी व अन्य से विवाद हो गया था। जिसके बाद हंगामे की नौबत आ गई।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…
समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…
समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…
समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…