Samastipur

मात्र तीन धूर जमीन के लिये पिता-पुत्र को पाटीदार ने ही मारपीट कर किया जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में गुरुवार की रात मात्र 3 धूर जमीन के विवाद में पाटीदारों ने ही पिता-पुत्र को लाठी डंडे से वार कर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 को दी। घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज जारी है। जख्मी की पहचान आधारपुर के ही तुलसी महतो और उनके पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।

घटना को लेकर जख्मी तुलसी महतो ने सदर अस्पताल में बताया कि उनका अपने ही पाटीदार कुंदन कुमार के साथ 3 धूर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। देर शाम उनके पाटीदार उक्त जमीन पर बाउंडरी वॉल जोड़ने की तैयारी कर रहे थे। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वहं पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर कुंदन के अलावा बैजू महतो, बिंदेश्वर महतो, मोहन कुमार आदि ने उनसे हाथापाई की फिर डंडे से प्रहार शुरू कर दिया।

पिता को पीटते देख उसका पुत्र चंदन बचाने पहुंचा तो उनलोगों ने चंदन की भी पिटाई कर दी। हंगामा होने पर जुटे परिजनों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस को आता देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। इसके बाद डायल 122 की पुलिस ने दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं मामले को लेकर कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच ही मारपीट की घटना हुई है। पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित व उनके परिजनों के द्वारा कुछ लोगों को नामजद किया गया है जो उनके पाटीदार ही बताए गए हैं। सभी फरार चल रहे है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago