Samastipur

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेनिथ सेंट्रल स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के धरमपुर चकनूर स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल में 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंग्लिश के शिक्षक ए कुमार ने झण्डारोहण किया साथ ही स्कूल के डायरेक्टर मज़हर आलम भी मौजूद थे। 78वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल के बच्चो के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को देख वहां मौजूद बच्चे, अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के डायरेक्टर मजहर आलम ने कहा कि तिरंगे की शान में हम सब एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आजादी दिलाई। स्वतंत्रता एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसे हमें संजोना है संरक्षित करना है और आने वाली पीढ़ियों को सौंपना है। आइए, हम सब मिलकर अपने देश के विकास, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लें। स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।

वहीं मुख्य अतिथि ए कुमार ने कहा की भारत इस वर्ष अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी का यह पर्व सिर्फ पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस दिन को याद करने का प्रतीक है, जब कई शहादत और लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों ने आजाद भारत का सूर्योदय देखा था। इसके लिए देश के हर घर से एक ज्वाला उठी थी, जिसने समय के साथ-साथ अपना विशाल रूप धारण किया और क्रांति की आग ने भारत की आजादी के सपने को सच करने में सहयोग किया। यही वजह है कि इस दिन को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन स्कूलों से लेकर कॉलेज व अन्य कार्यालयों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, ए कुमार, एजाजुल हक नन्हे, रकीब खान, आरिफ हुसैन शिबू, एहसानउल हक चुन्ने, आदिल खान, मोहम्मद सहजाद अहमद, मेहंदी इमाम, तौफ़ीक़ उमर, अज़हर आलम, शैखुल इस्लाम, अफरोज आलम, रजीउल इस्लाम रिज्जू, उजमा अफीफा, पिंटू कुमार गुप्ता, एम हसन, शादकिन सगुफा, शिफा, अंकित कुमार, रानी ताज, मोहम्मद हफीज, शिल्पा, अंशु, रुखसार, नादरा आदि लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

4 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

4 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

6 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

20 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

23 घंटे ago