Samastipur

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारी को लेकर DM ने की समीक्षा बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही कर लें। आयोजन के दिन कोई अव्यवस्था की स्थिति नहीं होनी चाहिये। बैठक में बताया गया कि ध्वजारोहण का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिन अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण करना है, वे निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 500 से 1000 विद्यार्थियों के साथ सुबह छह बजे से प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। ये छात्र पटेल मैदान में होने वाले परेड में भी हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रभात फेरी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं एवं स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में सभी शिक्षकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाये।

बैठक में नजारत उप-समाहर्ता ने बताया कि आमंत्रण पत्र से संबंधित कार्य पूरा हो चुका है तथा इसका वितरण भी किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ सड़कों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। इस संबंध में उप-नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने टेबल, कुर्सी, मंच की सजावट, पेयजल जैसी जरूरी आवश्यकताओं की स्थिति की समीक्षा की एवं कई दिशा निर्देश दिये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने विभिन्न शाखाओं के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन व्यक्तियों या कर्मचारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाना है उनकी सूची समुचित विवरण के साथ यथाशीघ्र दी जाये, ताकि प्रशस्ति पत्र की सूची बिना किसी गलती के तैयार की जा सके।

परेड के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (लाइन) ने बताया कि 7 तारीख से पूर्ण रिहर्सल की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव मांगें तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु उचित समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एवं विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago