समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी बांध के निकट शनिवार को जौनापुर जाने वाली सड़क पर हथियारबंद बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्याय से सात हजार रुपये नगद सहित 30 हजार मूल्य के सामान लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जौनापुर दियारे की ओर फरार हो गये। पीड़ित डिलीवरी ब्याय की पहचान ई-कार्ट कंपनी के सुशांत कुमार के रुप में की गई है।
घटना के संबंध में डिलिवरी ब्याय ने बताया कि जब वह कार्यालय से पार्सल का सामान लेकर जौनापुर डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए बदमाशों ने पहले अपना डिलीवरी लेने का बहाना बनाकर रोका। फिर दोनों में से एक ने जबरन सामान छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई भी हुई। फिर पिस्टल के बल पर नगद सहित मोबाइल व समान लेकर फरार हो गए। भागने के क्रम में बदमाशों ने मोबाइल फेंक दी। इधर घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…