समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर से गुजरने वाली गरीब रथ अब नए लुक में आएगी नजर, जानें क्या-क्या किया गया है बदलाव…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सहरसा-अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब आपको बदला हुआ दिखेगी. समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली 12203/04 गरीब रथ अब नए लुक में दिखेगी. अब इस ट्रेन में आपको ग्रीन बोगी दिखाई नहीं देगी. आज से यह ट्रेन एलएचबी कोच के साथ चलेगी. एलएचबी कोच (LHB COACH) भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक से डिजाइन किया गया लाइटवेट ट्रेन होता है. यह स्विट्जरलैंड के स्लिरियन कंपनी के डिजाइन पर आधारित होता है.

इस ट्रेन में अब कोई पेनफुल साइड मिडिल बर्थ नहीं रहेंगे. आधुनिक एलएचबी कोचों से गरीब रथ की सुंदरता बढ़ जाएगी. यह कोच यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करता है. ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में भी विस्तार किया गया है. इसके कोचों की संख्या में भी विस्तार किया गया है, 4 कोच बढ़ा दी गई है. प्रत्येक कोच में सीट भी 72 से 80 कर दिया गया है.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

ट्रेन के कोचों की संख्या में हुआ विस्तार

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस की संरचना में बदलाव की है. संशोधित संरचना के अनुसार, इस ट्रेन में अब 13 एयर कंडीशन-तृतीय श्रेणी (Third AC), 4 चेयर कार कोच और दो जनरेटर वैन होंगे. ट्रेन में सबसे उल्लेखनीय परिवर्तन साइड मिडल बर्थ को हटाना है. डीआरएम ने कहा कि किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यात्री पहले की तरह ही किराया देंगे.

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

Picsart 24 04 09 12 06 52 041

ट्रेन में पहले 13 कोच हुआ करते थे जिसमें 4 कोच बढ़ा दी गई है. इसके अलावा प्रत्येक कोच में बर्थ यानी सीट की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. बर्थ की संख्या 72 से बढ़ाकर 80 कर दी गई है. अब यात्री एलएचबी कोच का फायदा उठाएंगे.

2005 से चल रही है गरीब रथ एक्सप्रेस

यह ट्रेन 200 में शुरू हुई थी, और अभी तक चलाई जा रही है. इसके बर्थ की संरचना से यात्री थोड़ा असंतुष्ट रहा करते थे. जिसको देखते हुए बदलाव किया गया है. अब एलएचबी कोच लाया गया है. जिसमें यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन सहरसा से रविवार, सोमवार और वृहस्पतिवार को चलेगी.

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230728 WA0094 01

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240426 WA0004

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150