Samastipur

जिला संगठन आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल, DEO कार्यालय में करेंगे तालाबंदी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी के बैनर तले भारत स्काउट एंड गाइड समस्तीपुर में कई तरह की कथित अनियमितता, मध्य व माध्यमिकों विद्यालयों में अलग-अलग तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति तथा छात्र अभिभावक संगोष्ठी व मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कराये बिना राशि निकासी जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षा भवन स्थित डीईओ के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना का आयोजित किया गया है। अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने किया।

सम्बोधित करते हुए आइसा नेताओं ने कहा कि आइसा छात्र संगठन द्वारा विरोध जताने के बाद 17 दिसंबर, 2022 को जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा को पूर्वी चंपारण स्थानांतरण कर दिया गया था। उसके बाद से किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड के पुस्तकालय अध्यक्ष दुर्गानंद चौधरी को जिला संगठन आयुक्त बना दिया गया, जो गैर शैक्षणिक कार्य को उजागर करता है। पूर्वी चंपारण में कई प्रकार की कथित गड़बड़ियों के आरोप के बाद भी पुनः एक अगस्त को चितरंजन कुमार शर्मा को समस्तीपुर के जिला संगठन आयुक्त के पद पदस्थापित किया गया है, जो स्काउट एंड गाइड के हित के विरुद्ध है।

इसके खिलाफ छात्रहित में डीईओ जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा को समस्तीपुर से बाहर करें तथा राज्य मुख्य आयुक्त राम कुमार सिंह के खिलाफ शिक्षा विभाग को लिखा जाये ताकि स्काउट गाइड में व्याप्त अनियमितता पर विराम लग सके और छात्र- छात्राओं का शोषण न थम सके। छात्रों ने डीईओ से मांग करते हुए कहा कि मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में सुचारू रूप से शैक्षणिक कार्यों का निर्वहन के लिए तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त करते हुए छात्र -अभिभावक संगोष्ठी व मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण बिना कराये पैसे की निकासी जांच व कार्रवाई तथा सत्र 2024- 25 में नामांकित छात्र छात्राओं का नामांकन व अन्य शुल्क विकास कोष एवं छात्र कोष में जमा करने की मांग की।

आइसा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपर्युक्त मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो डीईओ कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किया जायेगा। धरना सभा में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव अभिषेक कुमार, उदय कुमार, मो. तौसीफ, अवधेश कुमार, कुंदन कुमार, मो. शाहनवाज, दिलखुश कुमार, शिवम कुमार, बिरू चन्द्र, आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार माले नेता महेश कुमार सिंह, मो. एजाज, मनीष कुमार, नवीन कुमार, सुनिल कुमार, कुणाल कुमार, कन्हैया कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago