Samastipur

हसनपुर में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने मंझले भाई को कनपटी में मारी गोली, जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित गोसाई मठ टोला में सहोदर भाई ने अपने ही भाई को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी को परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जख्मी की कन्हैया साह के रूप मूें पहचान की गयी है। उसकी बायीं कनपटी में गोली लगी है।

बताया जाता है कि भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सोमवार की शाम दोनों भाई में बहस हुई। जिसके बाद छोटे भाई ने मंझले भाई कन्हैया को गोली मार दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली है कि दो भाईयों के बीच भूमि विवाद में मारपीट की घटना हुई है। गोली मारने की भी चर्चा हो रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि कन्हैया साह को गोली मारी गई है। जिसका इलाज बेगूसराय में कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

1 घंटा ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

16 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

21 घंटे ago