समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय अंचल परिसर में स्थित भूमि-सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय के न्यायलय कक्ष में हंगामा करने, बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करने के साथ कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दलसिंहसराय की डीसीएलआर सविता कुमारी के आवेदन पर दर्ज कराई गई है। इसमें उजियारपुर प्रखंड के पतैली वार्ड संख्या-7 निवासी सुदर्शन कुमार को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात भी आरोपित है। जानकारी के अनुसार उक्त नामजद युवक यूट्यूबर है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि एक सहयोगी के साथ आरोपी ने कार्यालय में कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। न्यायालय कक्ष का वीडियो बनाया एवं सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…