Samastipur

दादी प्रकाशमणि का जीवन विश्व बंधुत्व की भावना का था जीता-जागता स्वरूप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दादी प्रकाशमणि का जीवन विश्व बंधुत्व की भावना का जीता-जागता स्वरूप था। उनके परस्पर स्नेह, सम्मान, सहयोग, विश्वास, सत्यता, नम्रता, सहनशीलता, एकता जैसे गुणों की धारणा अपनाकर हम विश्व बंधुत्व के सच्चे संदेशवाहक बन सकते हैं। यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में बीके तरुण ने कही।

विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनमानस को विश्व बंधुत्व के आदर्श उदाहरण की आवश्यकता है ताकि लोग उसका अनुसरण करते हुए अपने जीवन को श्रेष्ठ दिशा दे सकें। विश्व बंधुत्व की शुरुआत हमें स्व-बंधुत्व से करनी होगी। उन्होंने कहा कि दादी जी के उच्च जीवन आदर्शों को देखते हुए गत वर्ष राष्ट्रपति ने उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया। इसके साथ ही उनके रहते उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि वर्तमान में देश और समाज अनेक प्रकार के भेदों में बंटा हुआ है, जिससे लड़ाई-झगड़ा, हिंसा बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे समय पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस मनाना और जन-जन में इसकी भावना को संप्रेषित करने का जो भागीरथ प्रयास हो रहा है, वह सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली के हेड साइंटिस्ट डॉ. आरके तिवारी ने कुछ दिन पहले ब्रह्मा कुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू में बिताये अपने अनुभव का साझा किया।

मौके पर सविता बहन ने सभी का स्वागत करने के बाद मेडिटेशन कराया। कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। ओम प्रकाश भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, सतीश चांदना, कृष्ण मुरारी बगड़िया, शिवकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ दशरथ तिवारी, निर्दोष भाई, विनय भाई आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

57 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

14 घंटे ago