Samastipur

सीएसपी संचालक के एकाउंट से 1 लाख 27 हजार रुपए की अवैध निकासी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : साइबर बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को अपना शिकार बनाते हुए उसके सीएसपी एकाउंट से 1 लाख 27 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसको लेकर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना में की है। जानकारी के अनुसार बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबैलीराम गांव के रहने वाले प्रितम कुमार ने साइबर थाने की पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वह एयरटेल पेमेंट बैंक का सीएसपी चलाता है।

उसके एयरटेल पेमेंट बैंक के अकाउंट से चार ट्रांजेक्शन के जरीए 1 लाख 27 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई है। उसके अकाउंट से क्रमशः 40 हजार, 20 हजार, 30 हजार व 37 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई है। इसको लेकर उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस पीड़ित शक्स की शिकायत मिलते ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

2 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

7 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago