Samastipur

‘भारत बंद’ के बीच समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 2 हजार 615 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा के चौथे चरण के लिये रिक्त पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा समस्तीपुर जिले के सभी 17 परीक्षा केंद्र पर स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराया गया। बुधवार को हुए परीक्षा में सभी 17 केंद्रों पर 7 हजार 162 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें 4 हजार 547 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 2 हजार 615 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर भारत बंद के कारण कई परीक्षार्थी देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे इस कारण उनकी परीक्षा भी छूट गई।

वहीं जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के नेतृत्व में जिला स्तर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई थी और परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पूर्व जांच एवं Frisking सख्ती से निष्पादित की गयी। परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बॉयोमेट्रिक विधि से अंगूठे का निशान, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गई और परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्षद द्वारा सीसीटीवी की लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा निगरानी की गयी। सभी परीक्षा केन्द्रों को जैमर से आच्छादित किया गया था। परीक्षा की अगली तिथि 25.08.2024 को निर्धारित है। समरूप व्यवस्थाएं आगे के चरणों में भी लागू रहेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago