Bihar

लालू यादव सिंगापुर के लिए रवाना, राबड़ी और मीसा भारती भी साथ गई विदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार देर शाम नई दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। लालू के साथ उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और आरजेडी सांसद बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर गई हैं। लालू यादव रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए विदेश दौरे पर गए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें डॉक्टर ने रूटीन जांच कराने की सलाह दी थी।

मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव का 5 दिसंबर 2022 को किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था। सर्जरी के बाद आवश्यक जांच के लिए ही उन्हें सिंगापुर जाना पड़ा है। लालू का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक है, मगर डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है। सिंगापुर में ही लालू की बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं।

लालू यादव सिंगापुर में उसी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए जाएंगे, जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वहां से वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही वापस भारत लौटेंगे। अभी सिंगापुर यात्रा के बाद उनकी वापसी का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहींकियागयाहै।

बता दें कि रोहिणी आचार्या ने अपने पिता को किडनी देकर नजीर पेश की थी। इसके बाद वे काफी चर्चा में आ गईं। रोहिणी राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं। इस साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और सारण सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि, बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी के सामने वे जीत नहीं पाईं। हालांकि, उन्होंने सारण क्षेत्र में सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं। फिलहाल रोहिणी सिंगापुर हैं, जल्द ही उनके भारत लौटने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

6 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

6 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

20 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

21 घंटे ago