Samastipur

केंद्र की महत्वकांक्षी योजना आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला राज्य भर में अव्वल स्थान पर रहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला ने राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। विदित हो कि 04 जुलाई 24 को आकांक्षी योजना के तहत सम्पूर्णता अभियान लांच किया गया था। समस्तीपुर जिले के खानपुर और हसनपुर प्रखंड में इस योजना के तहत छह इंडिकेटरों पर काम शुरू करने के साथ तीन माह के अन्दर 100% उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

प्रथम माह में निर्धारित इंडिकेटर में से गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व प्रथम तीन माह तक समय पर देखभाल के तहत हसनपुर प्रखण्ड ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100% उपलब्धि हासिल की है। साथ ही आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अन्तर्गत हर व्यक्ति की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की नियमित जांच में खानपुर एवं हसनपुर दोनों प्रखण्डों की उपलब्धि 100% रही। यह उपलब्धि हासिल करने वाला राज्य का एकमात्र जिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago